तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता सैयद एजाज अहमद
आसनसोल । आसनसोल में एक कार्यक्रम में मंत्री मलय घटक की मौजूदगी में सैयद एजाज अहमद ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।
पार्टी में शामिल होने के बाद एजाज अहमद ने कहा
“मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनमुखी नीतियों और राज्य में हो रहे विकास कार्यों से प्रेरित होकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। मैं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।”
मंत्री मलय घटक ने कहा
“एजाज अहमद जैसे शिक्षित और समाजसेवी सोच रखने वाले व्यक्ति के पार्टी में शामिल होने से तृणमूल कांग्रेस और मजबूत होगी। उनका अनुभव संगठन को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा।”
इस घटनाक्रम के बाद आसनसोल के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।












