Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रूपनारायणपुर में आग लगने की घटना: तंग गलियों में दमकलकर्मियों को हुई परेशानी

Oplus_0

सालानपुर । सालानपुर के रूपनारायणपुर स्थित ‘रूपसीनी अपार्टमेंट’ की चौथी मंजिल पर रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। हिंदुस्तान केबल्स रोड के पास स्थित इस अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उस समय फ्लैट में एक वृद्धा अकेली थीं, जिन्हें पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दमकलकर्मियों की जद्दोजहद

चित्ररंजन और आसनसोल से पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। तंग गलियों और संकीर्ण सीढ़ियों के कारण दमकलकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आग लगने का कारण

बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट और घर में रखे पुराने कार्टन व कपड़ों के कारण आग तेजी से फैली। इस घटना ने इलाके की 80 से अधिक बहुमंजिला इमारतों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों और तृणमूल कांग्रेस के नेता भोला सिंह ने रूपनारायणपुर में स्थायी दमकल केंद्र स्थापित करने और जल स्रोतों के पुनरुद्धार की मांग दोहराई है। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *