Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: शांति और लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील

आसनसोल । फिरोज खान एफके ने इंडिया अवेक के तरफ से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (23 और 29 मई 2026) को लेकर शांति और लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों, नेताओं और समर्थकों से चुनावी अवधि के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की है।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है शांति
फिरोज खान एफके ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और हर नागरिक को अपनी पसंद की राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने और मतदान करने का पूरा अधिकार है। लेकिन राजनीतिक मतभेदों के कारण समाज में भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सद्भाव को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

चुनाव प्रचार में संयम बरतने की अपील
फिरोज खान एफके ने लोगों से आग्रह किया कि चुनाव प्रचार के दौरान धर्म, जाति या समुदाय से जुड़ी ऐसी किसी भी टिप्पणी से बचें जिससे समाज में तनाव या अशांति पैदा हो सकती है। उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से यह भी अपील की कि वे 23 और 29 मई 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करें।

समाज की एकता और शांति को बनाए रखें
फिरोज खान एफके ने कहा कि चुनाव हर पांच साल में आते हैं, लेकिन हम सभी लोगों को पूरे साल और पूरी ज़िंदगी एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना है। उन्होंने कहा कि समाज में खुशी हो या ग़म, मुश्किल हो या ज़रूरत का समय — सबसे पहले हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि चुनावी माहौल के दौरान भी हम अपने आपसी भाईचारे, सम्मान और सद्भाव को बनाए रखें और किसी भी तरह की ऐसी बात या व्यवहार से बचें जो हमारे समाज की एकता और शांति को नुकसान पहुंचा सकता हो।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *