Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दयानंद विद्यालय में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा संपन्न

आसनसोल । आसनसोल के दयानंद विद्यालय में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने तकनीकी कौशल, अनुशासन और प्रदर्शन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा के उपरांत योग्य खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नई बेल्ट प्रदान की गई।

येलो बेल्ट (Yellow Belt) प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में एजिन अहमद, गड्युपुड़ी जनस्विका, परी कुमारी, कोमल रानी तथा श्रुति कुमारी शामिल हैं।

ग्रीन बेल्ट (Green Belt) प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में लक्ष्मी कुमारी शॉ, शारदा शॉ, बिबेक बाउरी, आयरिन अहमद तथा रोहन हरी शामिल हैं।

वहीं ग्रीन-वन (Green One) श्रेणी में अनीता रानी और रिया कुमारी ने सफलता प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान दयानंद विद्यालय के शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान, सह-शिक्षक रवि कुमार, प्रशिक्षक सुनील ठाकुर, मधुमिता कोरा तथा अर्जुन राउत उपस्थित रहे। इसके साथ ही खिलाड़ियों के अभिभावकों में कुमाहामेद पी.के., गड्युपुड़ी हरीश, प्रकाश वर्मा, दुखु रामजाम तथा धर्मेन्द्र माली भी मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *