पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: वाममोर्चा ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची
कोलकाता । वाममोर्चा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को कोलकाता के अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित पार्टी मुख्यालय में वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बसु ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा किया। इस मौके पर सीपीआईएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम उपस्थित थे।
घोषित उम्मीदवार
– रानीगंज विधानसभा : नारायण बाउरी
– जामुड़िया विधानसभा : मोहम्मद सब्बीर हुसैन
– दुर्गापुर पूर्व विधानसभा : श्रीमंत चटर्जी
– दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा : प्रभास साई (सीपीआईएम उम्मीदवार)
– आसनसोल दक्षिण विधानसभा : शिल्पी चक्रवर्ती
– कुल्टी विधानसभा : भवानी आचार्य
– पाण्डेश्वर विधानसभा : प्रवीर मंडल
वाममोर्चा की घोषणा:
वाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता बिमान बसु ने घोषणा की है कि पहले चरण में कुल 192 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शेष निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम भी अगले कुछ दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे। पहली सूची में 28 महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है।
पश्चिम बर्दवान जिले की बाकी सीटें:
पश्चिम बर्दवान जिले की बाकी बची विधानसभा सीटों के लिए वाममोर्चा की तरफ से बाद में अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी।












