भाजपा की पहली सूची: पश्चिम बर्दवान के 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, 3 मौजूदा विधायकों को टिकट
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की घोषणा की
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची सोमवार को जारी कर दी है। इस सूची में 294 विधानसभा सीटों में से लगभग 144 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
भाजपा के घोषित उम्मीदवार:
– दुर्गापुर पूर्व से चंद्रशेखर बनर्जी
– दुर्गापुर पश्चिम से लखन घुरुई
– जामुड़िया से डॉ. बिजन मुखर्जी
– आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पाल
– आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदू मुखर्जी
– कुल्टी से डॉ. अजय पोद्दार
– पांडवेश्वर से जितेंद्र तिवारी
विशेष ध्यान:
– भाजपा ने अपने 3 मौजूदा विधायकों (डॉ. अजय पोद्दार, अग्निमित्रा पाल, और लखन घुरुई) पर फिर से विश्वास जताया है।
– रानीगंज और बाराबनी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की गई है।












