तृणमूल कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, आसनसोल उत्तर से मलय घटक को फिर मिला टिकट, समर्थकों में खुशी
आसनसोल । ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में होने वाले 2026 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से एक बार फिर मंत्री मलय घटक को उम्मीदवार बनाया गया है। मलय घटक को टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए उत्साह जताया।तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी 2026 विधानसभा चुनाव।
पांडवेश्वर – नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती
रानीगंज – कालो बरन मंडल
जामुड़िया – हरेराम सिंह
आसनसोल दक्षिण – तापस बनर्जी
आसनसोल उत्तर – मलय घटक
वाराबानी – विधान उपाध्याय
कुल्टी – अभिजीत घटक
दुर्गापुर पूर्व – प्रदीप मजुमदार
दुर्गापुर पश्चिम – कवि दत्त












