आसनसोल के काली पहाड़ी डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग: धुएं से लोगों का जीना मुहाल, एनएच -19 पर हादसे का खतरा
Oplus_0
आसनसोल । आसनसोल के काली पहाड़ी स्थित डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और एनएच -19 पर हादसे का खतरा है।

आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन यह डंपिंग ग्राउंड आसनसोल नगर निगम द्वारा संचालित है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है।
दमकल विभाग की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है।












