Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बर्दवान में चुनावी तैयारियां जोरों पर: केंद्रीय बलों की तैनाती, पुलिस के साथ रूट मार्च

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिला में 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, जो पुलिस के साथ मिलकर रूट मार्च कर रहे हैं।

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सभागार में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर प्रणव कुमार ने भाग लिया। बैठक में केंद्रीय बलों के उपयोग और चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

बैठक में जिले के सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) समन्वयक, जिले में तैनात सीएपीएफ कंपनियों के कमांडर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्पर्शकातर क्षेत्रों की पहचान कर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *