आसनसोल में श्री श्री बसंती दुर्गापूजा का भव्य आयोजन: नवरात्रि से महादशमी तक का कार्यक्रम
आसनसोल । आसनसोल जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति द्वारा श्री श्री बसंती दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा विक्रम सम्वत 2083 ईस्वी सन 2026 में आयोजित की जा रही है। आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के अरुण शर्मा ने पूजा कार्यक्रम का विवरण दिया।
उन्होंने कहा कि प्रतिपदा: 19.03.2026 (गुरुवार): चैत्र नवरात्र आरम्भ, कलश स्थापना प्रातः 10 बजे। महाषष्ठी:24.03.2026 (मंगलवार): श्री श्री बसंती दुर्गादेवी पूजा कल्प आरंभ दिवा 9.30 बजे। महासप्तमी: 25.03.2026 (बुधवार): श्री श्री बसंती दुर्गादेवी नवपत्रिका प्रवेश दिवा 8.43 बजे। मघ्ये एवं सप्तमी विहित पूजा आरती और पुष्पांजलि। महाअष्टमी: 26.03.2026 (गुरुवार): श्री श्री बसंती दुर्गादेवी महाअष्टमी विहित पूजा दिवा 9.43 बजे मघ्ये एवं आरती और पुष्पांजलि। संधिपूजा: संधि पूजा आरम्भ दोपहर 2.06 बजे से। महासंधि विशेष बलिदान 2.30 बजे। संधिपूजा सम्पन्न 2.54 बजे। महानवमी: 27.03.2026 (शुक्रवार): श्री श्री बसंती दुर्गादेवी महानवमी विहित पूजा दिवा 8.41 बजे। मघ्ये एवं आरती और पुष्पांजलि। कुमारी (नवकन्या) पूजन दिवा 10.30 बजे। हवन दिवा 10.30 बजे। महादशमी: 28.03.2026 (शनिवार): श्री श्री बसंती दुर्गादेवी महादशमी विहित पूजा दिवा 7.10 बजे। मघ्ये एवं आरती, पुष्पांजलि एवं घट विसर्जन। प्रतिदिन आरती संघ्या 7.00 बजे।
पुजारी: श्री रविशंकर मुखर्जी (मन) इस पूजा में प्रत्येक दिन पूजा करेंगे।













