आसनसोल के कल्ला प्रभु छठ घाट में भव्य चैती छठ महापर्व का आयोजन
आसनसोल । आसनसोल के कल्ला प्रभु छठ घाट में ली क्लब की ओर से चैती छठ पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किया।


इस आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए समाजसेवी, भाजपा युवा नेता सह ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां की गई थी। पूरे घाट परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए रंग-बिरंगी लाइटिंग और सजावट की गई है, जिससे घाट की सुंदरता और भी बढ़ गई थी।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा, “चैती छठ का यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने परिवार और समाज के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे इस पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।”













