Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के पोस्टर फाड़े जाने का मामला गरमा गया

Oplus_0

दुर्गापुर । दुर्गापुर के वार्ड नंबर 19 स्थित बूथ संख्या 117 पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कबी दत्त के पोस्टर और बैनर फाड़े जाने को लेकर इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता काजल नायक ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम को लगाए गए बैनरों को देर रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें सुबह करीब 5 बजे इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने देखा कि उनके उम्मीदवार के पोस्टर क्षत-विक्षत पड़े हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने इसे तृणमूल कांग्रेस का ‘चुनावी नाटक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि हार के डर से तृणमूल कांग्रेस इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed