आसनसोल में महा मृत्युंजय एवं श्री हरि नृसिंह देव की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कलश यात्रा समारोह
आसनसोल । आसनसोल के कल्ला हरि मंदिर पाड़ा में जगत गौरी और काली माता के मंदिर प्रांगण में श्री श्री महा मृत्युंजय देवाधिदेव महादेव और श्री हरि नृसिंह देव की प्राण प्रतिष्ठा और देवगृह प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पवित्र कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मलय घटक भी शामिल हुए।
उन्होंने कलश यात्रा के दौरान हाथ जोड़कर कर सभी भक्तों से ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करने के लिए जोड़ा फूल में वोट देने की अपील किया। भक्तों की अगाध श्रद्धा, निष्ठा और उत्साह से मुखरित यह शोभायात्रा हमारे चिरंतन धार्मिक ऐतिहास्य और संस्कृति का एक उज्ज्वल उदाहरण है। सभी के जीवन में शांति, शक्ति और समृद्धि की कामना करते हैं।













