डरकर इलाका छोड़ने वालों से अपील: लौट आएं, रहने की व्यवस्था खुद करूंगा – जितेंद्र तिवारी
पाण्डेश्वर, सोमवार, 18 मई 2026। पाण्डेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र तिवारी ने इलाका छोड़कर फरार हुए लोगों से घर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है, हर कोई खुली हवा में साथ देगा और आजादी का माहौल यहां बना रहेगा।
उन्होंने कहा, “कुछ लोग इलाका छोड़कर फरार हैं, घर से उनको बुलाइए। उनसे संपर्क कराइए। कोई डर का स्थान नहीं है। यदि कोई इलाका छोड़कर आए तो मुझसे संपर्क कराइए, मैं उसके घर में रहने की व्यवस्था खुद करूंगा।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि लौटने वाले लोगों को सुरक्षा और सहयोग दिया जाएगा।














