Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बचपन प्ले स्कूल का अंडाल में खुला पहला ब्रांच, बच्चों को मिलेगी सारी सुविधा

अंडाल । अंडाल में पहली बार बचपन प्ले स्कूल के नये ब्रांच की शुरुआत आज की गई इस नए बचपन प्ले स्कूल का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर मनीष प्रताप सिंह के पिता प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया फिर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और एक-एक कर अतिथियों को सम्मानित किया गया।

आपको बता दे कि इस बचपन प्ले स्कूल में बच्चों की सारी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है बच्चों के पढ़ने से लेकर खेलने तक के लिए कई आकर्षक सामग्री स्कूल में उपलब्ध है ताकि बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई कर सके और नई चीज सीख सके।

इस विषय में स्कूल के डायरेक्टर मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि इस स्कूल में 2 साल से 6 साल तक के बच्चे का एडमिशन लिया जाएगा उन्होंने आगे बताया कि यह बचपन प्ले स्कूल इंडिया के टॉप 10 स्कूलों में से एक है और अब अंडाल में इस स्कूल के खुलने से यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है उन्हें अब अपने ही इलाके में बेहतर स्कूल के साथ बेहतर पढ़ाई और बेहतर माहौल भी मिलेगा।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed