Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘रक्षाकाली मंदिर में पूजा कर विधायक जितेंद्र तिवारी ने किया जनजातीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ, बोले- विकास के लिए भूलें सियासी मतभेद’

Oplus_0

पाण्डेश्वर, सोमवार, 18 मई 2026। पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने सोमवार को दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक में जनजातीय जागरूकता शिविर की शुरुआत की। कार्यक्रम से पहले उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध रक्षाकाली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।

गणमान्य रहे मौजूद:
इस मौके पर दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के बीडीओ देवदीप बैरागी, जिला परिषद के विद्युत कर्माध्यक्ष सुजीत मुखर्जी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पीएम मोदी की पहल को सराहा:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जनजातीय और आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रशासन का यह जागरूकता अभियान सभी छह पंचायतों में चलाया जाएगा।

सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी:
विधायक ने कहा कि इन शिविरों के जरिए आदिवासी और पिछड़े समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। साथ ही ब्लॉक प्रशासन हर संभव मदद भी मुहैया कराएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़ी जानकारियां भी शिविरों में दी जाएंगी।

सियासी मतभेद भूलने की अपील:
जितेंद्र तिवारी ने पांडवेश्वर के विकास के लिए सभी दलों से राजनीतिक मतभेद भूलकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी मंच पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विपक्षी जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं। अगर पंचायत प्रधान और उपप्रधान भी मंच पर होते तो जनता के लिए और बेहतर संदेश जाता।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *