बंगाल उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: वोटिंग से ठीक पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने फाल्टा से वापस लिया नामांकन’
Oplus_0
फाल्टा, दक्षिण 24 परगना। पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग से सिर्फ तीन दिन पहले बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला है। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया। 21 मई को यहां दोबारा मतदान होना है।
ईवीएम और वोटर डराने के आरोपों के बीच फैसला:
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने फाल्टा सीट पर वोटर को डराने-धमकाने और ईवीएम में छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के बाद दोबारा मतदान के आदेश दिए थे। इन्हीं विवादों के बीच टीएमसी उम्मीदवार के नाम वापस लेने से सियासी हलचल तेज हो गई है।
चुनाव आयोग ने पहले चरण की वोटिंग रद्द कर 21 मई को फ्रेश पोलिंग का ऐलान किया था। लेकिन अब मुख्य सत्ताधारी दल के उम्मीदवार के ही मैदान छोड़ने से उपचुनाव का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।
फिलहाल टीएमसी की ओर से नामांकन वापसी की वजह साफ नहीं की गई है। विपक्षी दल इस घटनाक्रम को लेकर पार्टी पर हमलावर हो गए हैं।














