बर्नपुर में बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत: SAIL की जमीन पर बने TMC यूथ कांग्रेस दफ्तर पर चला पीला पंजा
बर्नपुर। बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ इलाके में मंगलवार को बुलडोजर चलने के बाद राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। SAIL ISP की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए प्रशासन ने यहां बने TMC यूथ कांग्रेस के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त कर दिया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई:
प्रशासन का कहना है कि SAIL ISP की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर दफ्तर बनाया गया था। नोटिस के बाद भी जगह खाली नहीं करने पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
TMC में रोष, बीजेपी ने कसा तंज:
कार्यालय ढहाए जाने के बाद TMC कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। वहीं बीजेपी ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है, चाहे वह किसी भी दल का दफ्तर हो।
इस घटना के बाद बर्नपुर में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने हैं और इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।














