कुल्टी विधानसभा में (एजेयूपी) उम्मीदवार की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह
कुल्टी । कुल्टी विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को देखते हुए आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने उम्मीदवार के रूप में ताहिर खान को घोषित किया है। उम्मीदवार की घोषणा के बाद कुमारपुर इलाके में उत्सव का माहौल बना हुआ है। ताहिर खान को घेरकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। उन्हें सम्मानित करने के लिए पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जमा हुए थे।
समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और उम्मीदवार को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। पूरे इलाके में उत्सवमुखर माहौल था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुल्टी विधानसभा सीट पर मजबूत लड़ाई के लक्ष्य के साथ ताहिर खान को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवार ने भी कहा है कि लोगों के साथ मिलकर इलाके के विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य होगा।













