ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड में पश्चिम बर्दवान जिला से जगदीश बागड़ी नियुक्त
आसनसोल । 12 मार्च को राज्यपाल के आदेश के बाद वेस्ट बंगाल ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड का गठन हुआ, इस बोर्ड के अध्यक्ष सी डब्लू बी टी ए के अध्यक्ष सुशील पोद्दार को नियुक्त किया गया, राज्य सरकार के उद्योग, व्यापार वित्त आदि विभाग के मुख्य सचिवों को भी इस बोर्ड में नियुक्त किया गया है। वहीं राज्य के प्रत्येक जिले से एक प्रमुख चैम्बर को इस बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। पश्चिम बर्दवान जिले से साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव जगदीश बागड़ी को नियुक्त किया गया है। वहीं अब जगदीश बागड़ी को निर्देश दिया गया है कि 5-6 सदस्यों की एक जिला सब कमिटी का गठन करे।
जगदीश बागड़ी ने बताया कि एक दो दिन में जिले के सभी प्रमुख व्यावसायिक संगठनों से बात कर के सदस्यों का चयन कर इसकी सूचना राज्य बोर्ड को भेज दी जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार वर्ष में कम से कम दो वार राज्य स्तर की बैठक होगी, वही जिला स्तर पर कम से कम 2 महीने में एक बार बैठक होगी।













