Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल में शुरू हुआ 4 दिवसीय समर कैंप 2026, क्रिएटिविटी से लेकर VR तक का रोमांच’

आसनसोल । आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल में सोमवार से 4 दिवसीय ‘समर कैंप 2026’ का आगाज हो गया। 18 से 21 मई तक चलने वाले इस कैंप में बच्चे क्रिएटिविटी, टेक्नोलॉजी और मस्ती का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। रोजाना सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूल कैंपस में गतिविधियां चलेंगी।

PG से 9वीं और 11वीं तक के छात्रों के लिए खुला:
कैंप में लड़के-लड़कियां दोनों हिस्सा ले रहे हैं। यहां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कई खास एक्टिविटीज रखी गई हैं।

तीरंदाजी से लेकर VR तक सब कुछ:
समर कैंप में आर्चरी, पॉटरी, ओरिगामी, नॉन-फायर कुकिंग, डांस, रूबिक्स क्यूब, साइंस फन एक्सपेरिमेंट्स, प्लेस्टेशन गेमिंग जोन, कराओके, स्विमिंग पूल और वाटर गेम्स, इंटरैक्टिव मूवी और वर्चुअल रियलिटी जैसी रोमांचक एक्टिविटीज शामिल हैं।

चेयरमैन बोले- टैलेंट निखारने का मौका:
स्कूल के चेयरमैन सचिंद्र नाथ रॉय ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए अपना टैलेंट दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का शानदार मौका है। इस तरह की गतिविधियां गर्मी की छुट्टियों को प्रोडक्टिव बनाने के साथ बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में मदद करती हैं।

स्कूल का कहना है कि सभी गतिविधियां प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स और फैकल्टी की देखरेख में कराई जा रही हैं, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सपोर्टिव माहौल मिल सके।

टीमवर्क और क्रिएटिविटी पर जोर:
स्कूल का मानना है कि पढ़ाई से अलग इस तरह के कैंप से बच्चों में टीमवर्क, क्रिएटिविटी, फिटनेस और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स बढ़ती हैं।

इस गर्मी, आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल में बच्चों के लिए क्रिएटिविटी, एडवेंचर और जॉयफुल लर्निंग का सफर शुरू हो चुका है!

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *