‘कुल्टी में रेलवे जमीन पर चला बुलडोजर: बलतोड़िया गणेश मेला मैदान से सैकड़ों परिवार बेघर, पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन’
कुल्टी। कुल्टी के बलतोड़िया गणेश मेला मैदान इलाके में रेलवे की जमीन पर सोमवार को बुलडोजर चलने से हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
निवासियों का आरोप- नहीं मिला समय:
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। घर का सामान तक नहीं निकाल पाए।
पुनर्वास की मांग पर हंगामा:
घटना के बाद इलाके में भारी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। बेघर हुए लोगों ने सरकार से उचित पुनर्वास की मांग की है। निवासियों का कहना है कि वे सालों से यहां रह रहे हैं और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना गलत है।
इलाके में तनाव का माहौल:
बुलडोजर एक्शन के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। प्रशासन का कहना है कि रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया है। नोटिस पहले ही जारी किए गए थे। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।














