Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल में 1 जून से ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ शुरू: महिलाओं को मिलेंगे ₹3000 हर महीने, बस यात्रा भी फ्री’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार ने ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ को मंजूरी दे दी है। यह योजना 1 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू होगी। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹3,000 सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

लक्ष्मी भंडार की जगह लेगी नई योजना:
कैबिनेट बैठक के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने योजना की घोषणा की। ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पुरानी ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ की जगह लेगी। लक्ष्मी भंडार में पहले ₹1500 से ₹1700 मिलते थे, अब राशि बढ़ाकर ₹3000 कर दी गई है।

1 जून से बसों में फ्री सफर:
1 जून 2026 से ही राज्य की सभी महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह फ्री कर दी गई है। यह सुविधा ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के साथ ही शुरू होगी।

किसे मिलेगा लाभ:
1. ऑटो-माइग्रेशन: जो महिलाएं पहले से लक्ष्मी भंडार का लाभ ले रही हैं, उन्हें नई योजना में अपने-आप ट्रांसफर कर दिया जाएगा। दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं।
2. CAA आवेदक भी पात्र: जिन महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट से हट गया है, लेकिन उन्होंने ट्रिब्यूनल या CAA के तहत आवेदन किया है, वे भी पात्र होंगी।
3. अपात्र कौन: SIR-2026 मतदाता सत्यापन में मृत, स्थानांतरित, हटाए गए या अनुपस्थित पाए गए लोगों को सूची से बाहर रखा जाएगा।

नए आवेदक कैसे करें अप्लाई:
नए आवेदकों के लिए 1 जून 2026 को आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में BDO और शहरी क्षेत्रों में SDO अधिकारियों द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और आधार लिंक्ड बैंक खाता जरूरी होगा।

सरकार का कहना है कि DBT के जरिए सीधे खाते में पैसा भेजा जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *