Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘फूलबेड़िया में हाइड्रा ने ली साइकिल सवार की जान: शव रखकर सड़क जाम, ECL पर लापरवाही के आरोप’

सालानपुर । 21 मई 2026। फूलबेड़िया हनुमान मंदिर ट्रांसपोर्ट रोड पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हाइड्रा गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वापस लौटते वक्त हुआ हादसा:
मृतक की पहचान जेमारी निवासी 35 वर्षीय मंगल बाउरी के रूप में हुई है। वह शादी के बाद फूलबेड़िया में घर जमाई के रूप में रह रहे थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगल रोज की तरह सुबह साइकिल से निजी कारखाने जा रहे थे। रास्ते में साइकिल खराब होने पर वह घर लौट रहे थे, तभी ECL की हाइड्रा गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौत मौके पर ही हो गई।

ड्राइवर फरार, हाइड्रा रोकी:
हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने हाइड्रा को घेर लिया और शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मांग की कि जब तक परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।

पहले भी हो चुके हादसे:
सूचना पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। ECL की ओर से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। लोगों ने कहा कि कई भारी वाहन और डंपर अनुभवहीन खलासी चला रहे हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

फिलहाल ECL की तरफ से घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *