Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में दो प्राइवेट पार्किंग जोन पर बड़े घोटाले का आरोप: BJP नेता ने मेयर, DM और CP को सौंपी शिकायत, 24 घंटे में टास्क फोर्स बनाने की मांग’

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर लछीपुर में दो निजी पार्किंग जोन को लेकर बड़े आर्थिक घोटाले, अवैध जमीन कब्जा और सामाजिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। BJP कुल्टी विधानसभा के महासचिव काजल दास ने आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, पश्चिम बर्धमान के जिलाशासक एस पोन्नाबलम, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार और कुल्टी के BJP विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार को शिकायत पत्र सौंपा है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग:
काजल दास ने पूरे मामले में ‘संयुक्त टास्क फोर्स’ बनाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों पार्किंग जोन में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता हुई है। अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर ढांचे खड़े किए गए हैं और स्थानीय महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

24 घंटे का अल्टीमेटम:
BJP नेता ने स्पष्ट कहा कि अगले 24 घंटे के भीतर आसनसोल नगर निगम, जिलाशासक और पुलिस के समन्वय से एक ‘संयुक्त टास्क फोर्स’ का गठन कर निष्पक्ष जांच शुरू की जाए। उन्होंने मांग की कि बिना अनुमति बने सभी अवैध ढांचों को तुरंत तोड़ा जाए और पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर दलालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

BJP नेतृत्व इस घटना को सुशासन और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती मान रहा है। काजल दास का कहना है कि जांच से इलाके के लोग पूरे मामले की सच्चाई जान सकेंगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *