Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में तृणमूल कांग्रेस की कर्मी सभा: अभिजीत घटक ने किया नामांकन की घोषणा

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर में तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक कर्मी सभा आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व पार्टी उम्मीदवार अभिजीत घटक ने किया। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से जुड़े पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभा के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आपसी मतभेदों पर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुलझाने पर जोर दिया। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि कार्यकर्ता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संगठित रूप से नहीं लड़ते हैं, तो इसका असर पार्टी की स्थिति पर पड़ेगा।

इस अवसर पर अभिजीत घटक ने घोषणा की कि वे 2 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed