पांडवेश्वर के फ्रैंकलिन स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान
पांडवेश्वर । पांडवेश्वर के गायघाटा स्थित फ्रैंकलिन स्कूल में शनिवार को पेरेंट्स मीटिंग के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 42 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छात्रों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया। अभिभावकों ने स्कूल और वहां के शिक्षकों की सराहना की।
स्कूल के प्रिंसिपल बापी मोदी ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड स्कूल के बच्चों को देते हैं, जिससे बच्चों में उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में वीकली टेस्ट, वीकली योगा क्लास, कराटे क्लास जैसी और भी कई सारी एक्टिविटी स्कूल में बच्चों को कराई जाती है, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य एक्टिविटी को भी सीख सकें।












