Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में राजनीतिक भूचाल: बीजेपी को बड़ा झटका, उमेश सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल

आसनसोल । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को आसनसोल के आरा डंगाल में तृणमूल कांग्रेस की एक जनसभा की गई। मौके पर उम्मीदवार मलय घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, भानु बोस, ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स के प्रदेश सचिव रजेत प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे। सभा के दौरान बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए उमेश सिंह ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आसनसोल उत्तर विधानसभा के उम्मीदवार मलय घटक ने उन्हें पार्टी झंडा थमा कर पार्टी में शामिल कराया।
इस कदम को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि उमेश सिंह का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। इससे पहले भी कई नेता बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

 

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *