मलय घटक का बड़ा बयान: “दीपक अधिकारी(देव) के आगमन से आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस को मिलेगा बड़ा समर्थन”
आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आसनसोल में प्रचार प्रसार जोरशोर से चल रहा है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां जनता को अपने पक्ष में वोट डालने को लेकर विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 2 अप्रैल को आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में तृणमूल कांग्रेस सांसद और जनप्रिय अभिनेता दीपक अधिकारी (देव) के आसनसोल के रामसायर मैदान में आगमन के उपलक्ष्य में शनिवार मैदान का परिदर्शन, सार्वजनिक प्रस्तुति निरीक्षण और प्रायोजनीय निर्देश प्रदान करने के लिए उम्मीदवार मलय घटक पहुंचे।
इस मौके पर मलय घटक ने कहा, “दीपक अधिकारी के आगमन से आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा समर्थन मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि आसनसोल की जनता को तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करना।”
मलय घटक ने आगे कहा, “हमारे दीपक अधिकारी (देब) एक जनप्रिय नेता हैं और उनकी लोकप्रियता का लाभ हमें आगामी चुनाव में मिलेगा। हमारा संगठन पूरी तरह से तैयार है और हम आसनसोल की जनता के बीच जाकर उनके लिए काम करने के लिए तैयार हैं।”
इस मौके पर मलय घटक ने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और उन्हें आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।












