प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” ने आसनसोल को दी नई ऊर्जा: कृष्णा प्रसाद
आसनसोल। समाजसेवी और भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने आवासीय कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और देशवासियों से संवाद किया।
कृष्णा प्रसाद ने कहा, “प्रधानमंत्री के विचारों से हमें देश के विकास के लिए प्रेरणा मिलती है। हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमें उनके हाथों को मजबूत करने के लिए काम करना होगा।”
इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और उन्हें प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हमें देश के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना होगा और प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करना होगा।












