‘गौहत्या और वंदे मातरम विवाद: मंत्री अग्निमित्रा पॉल का AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर पर हमला, कहा – बंगाल में रहना है तो नियम मानने होंगे’
Oplus_0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने गौहत्या और वंदे मातरम विवाद को लेकर AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में रहने वाले हर व्यक्ति को राज्य के नियमों का पालन करना होगा।
‘दूसरे राज्य या इस्लामिक देश जाने को स्वतंत्र’:
मंत्री पॉल ने कहा कि अगर हुमायूं कबीर राज्य के नियमों से असहमत हैं तो वे “दूसरे राज्य या किसी इस्लामिक राष्ट्र में जाने के लिए स्वतंत्र हैं”। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत में रहने वाले लोगों को भारतीय कानूनों और परंपराओं का पालन करना ही होगा।
क्या है पूरा मामला:
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से राज्य में गौहत्या और वंदे मातरम को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे पर AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने कुछ बयान दिए थे, जिसके बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने यह प्रतिक्रिया दी। पॉल ने साफ किया कि राज्य सरकार किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी।
इस बयान के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है। एक तरफ भाजपा ने मंत्री के बयान का समर्थन किया है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे भड़काऊ बताया है।














