Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पंचगछिया में उमड़ा भगवा सैलाब: भाजपा की ‘धन्यवाद यात्रा’ में जनसैलाब, हजारों लोगों ने दिखाई ताकत’

बाराबनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचगछिया में रविवार निकाली गई ‘धन्यवाद यात्रा’ ने ऐतिहासिक रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते रैली विशाल ‘जनसैलाब’ में बदल गई, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने जुटकर भाजपा के प्रति अपना अटूट समर्थन और भरोसा जताया।

‘केसरिया सागर’ में बदला पंचगछिया
यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंगा नजर आया। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता का जोश देखते ही बन रहा था। भाजपा नेताओं ने इसे जनता का ‘विकास के विजन’ पर भरोसा बताया। माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा रहा और लोगों ने ‘मोदी की गारंटी’ के नारे लगाए।

सोशल मीडिया पर भी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

‘जनता विकास के साथ खड़ी है’
भाजपा पश्चिम बंगाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि “ऊर्जा जबरदस्त है और संदेश स्पष्ट है: जनता प्रगति के विजन के साथ मजबूती से खड़ी है।” यात्रा में उमड़ी भीड़ को पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए शुभ संकेत बताया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *