Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘आसनसोल: तैलिक वैश्य समाज ने नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, नारी शक्ति ने किया तिलक-आरती से स्वागत’

आसनसोल । बीते रविवार, 24 मई को तैलिक वैश्य समाज, आसनसोल के तत्वावधान में आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस्माइल 60 फुट रोड, विवेकानंद सरणि स्थित फेस्टिवा बैंक्वेट हॉल में हुए इस आयोजन में समाज के सैकड़ों स्वजातीय महानुभाव शामिल हुए।

नारी शक्ति ने तिलक-आरती कर किया अभिनंदन
समारोह का शुभारंभ तैलिक वैश्य समाज की नारी शक्ति द्वारा विधायक जी का तिलक लगाकर, आरती उतारकर और स्वागत गीत गाकर वंदन-अभिनंदन से हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने पुष्प वर्षा कर विधायक महोदय का स्वागत किया। माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा।

अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान
समाज के अध्यक्ष विशाल साव और संतोष साव ने अंगवस्त्र एवं उत्तरीय पहनाकर विधायक जी को सम्मानित किया। सचिव विवेक प्रकाश साव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदीप कुमार साहू और संजय साव ने पुष्प गुच्छ अर्पित किया। अन्य सदस्यों ने उत्तरण, कमल पुष्प और फलों की टोकरी देकर सम्मान व्यक्त किया।

बच्चों की मोहक नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन
नृत्य और ताल सांस्कृतिक संस्था की प्राचार्य प्रियंका साव के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। विधायक सहित उपस्थित सभी महानुभावों ने मुक्त कंठ से बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।

‘5 साल विकास के लिए समर्पित रहूंगा’: विधायक
अपने स्वागत भाषण में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने तैलिक वैश्य समाज का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं विश्वास दिलाता हूं कि 5 वर्षों के कार्यकाल में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा।” उन्होंने विशेष रूप से मातृ शक्ति और नारी शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

सफल आयोजन में नारी शक्ति की अहम भूमिका
तैलिक वैश्य समाज नारी शक्ति की अध्यक्षा पुष्पलता साव के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन कार्यकारी सचिव अरविंद साव ने किया।

समाज के सभी सदस्यों, नारी शक्ति, युवा शक्ति और शुभचिंतकों के सहयोग से आयोजित इस भव्य समारोह की सभी आगंतुकों ने जमकर प्रशंसा की।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *