Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म भरना शुरू, CM Suvendu Adhikari बोले- जल्दबाजी न करें, लक्ष्मी भंडार जारी रहेगा

कोलकाता। राज्य सरकार की बहुप्रतीक्षित “अन्नपूर्णा योजना” के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार शाम से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नवान्न से इसकी घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि वे किसी तरह की जल्दबाजी न करें।

‘लक्ष्मी भंडार की सुविधा जारी रहेगी’
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जब तक अन्नपूर्णा योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक लक्ष्मी भंडार योजना की सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। लाभार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने ट्राइब्यूनल या CAA के तहत आवेदन किया है, वे भी अन्नपूर्णा योजना के पात्र रहेंगे।

आधार और बैंक लिंक अनिवार्य
अन्नपूर्णा योजना की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि बिना आधार लिंकिंग के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे।

पारदर्शिता से लागू होगी योजना’
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करेगी। _”हमारा मकसद है कि वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं तक सरकारी सहायता पहुंचे। योजना में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी,”_ उन्होंने कहा।

राज्य सरकार ने जिलों में हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि फॉर्म भरने में लोगों को दिक्कत न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *