Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा यादवों को कर रही टारगेट, फर्जी एनकाउंटर कराना गंभीर अपराध: RJD नेता नंद बिहारी यादव का वार’

आसनसोल। शिल्पांचल के वरिष्ठ अधिवक्ता और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंद बिहारी यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रेस बयान जारी कर उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में यादवों को टारगेट करने और फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया।

कमजोर-गरीब यादवों पर हो रहा अत्याचार’
नंद बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा नेता पहले धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों को टारगेट करके थक गए, अब यादवों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। _”भाजपा शासित राज्यों में कमजोर और गरीब यादवों पर अत्याचार हो रहा है। अपराध के नाम पर उनके फर्जी एनकाउंटर कराए जा रहे हैं, जो पूरी तरह गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। लोकतांत्रिक देश में यह बहुत गंभीर अपराध है,”_ उन्होंने कहा।

यादव नाम जाप से पाप धो रहे भाजपा नेता’
तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव का नाम लेकर राजनीति करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि इन्हें वैदिक और सनातन संस्कृति का ज्ञान नहीं है। _”पुराणों और भागवत में लिखा है कि यादव वंश का नाम सुनने और जाप करने से ही मनुष्य को सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। भाजपा नेता इतने पाप कर चुके हैं कि अपने महापाप धोने के लिए यादव नाम का जाप करते हैं,”_ उन्होंने तंज कसा।

यादव शक्ति का दुरुपयोग नहीं करते’
नंद बिहारी यादव ने चुनौती देते हुए कहा कि यादव एक वंश, कुल, धर्म और संस्कृति है। _”यादव अगर अपने पर आ जाए तो एक दिन में ही ऐसे पापी-दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों का राजनीतिक अंत कर सकता है। लेकिन यादव गणतंत्र में विश्वास करता है, जनता की भावना का कद्र करता है। यादव ही गणतंत्र का संरक्षक है, इसलिए शक्ति का दुरुपयोग नहीं करता।”_

भगवान कृष्ण के वंशज हैं तेजस्वी-अखिलेश’
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उंगली पर सुदर्शन चक्र घूमता था, लेकिन उसका प्रयोग तभी किया जब पाप अंतिम सीमा पर था। _”जो नेता तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को खत्म करने की बात करते हैं, वे अपना राजनीतिक भविष्य देख लें। पूरे ब्रह्मांड में कोई शक्ति नहीं जो यादव को पराजित कर सके। तेजस्वी और अखिलेश भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं। यादव का अपमान करने वाला भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करता है,”_ यादव ने कहा।

उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द गणतंत्र भारत को भाजपा के पापों से मुक्ति मिलेगी और जनता आजादी का एहसास करेगी। यादव की भूमिका भगवान श्रीकृष्ण के अनुकरण जैसी होगी जो देश को दुष्टों से मुक्त कराएंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *