वादा निभाया: 2026 चुनाव के बाद CM के भरोसे पर खरा उतरा बंगाल, ब्रिगेड ग्राउंड समेत पूरे प्रदेश में शांतिपूर्वक अदा हुई नमाज’
Oplus_0
आसनसोल। “2026 के मतदान के बाद मुख्यमंत्री जी ने जो वादा किया था कि ‘भय का नहीं, कानून का राज चलेगा’, वह आज जमीन पर साकार होता दिख रहा है।” यह कहना है आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुरेन जालान का।
ब्रिगेड ग्राउंड बना सौहार्द की मिसाल
दिनांक 28 मई 2026 को पूरे पश्चिम बंगाल में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड से लेकर जिलों की छोटी-छोटी ईदगाहों तक, कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। सरकार और प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों के चलते नमाजियों को पूरी सुविधा और सुरक्षा के साथ इबादत का मौका मिला।
‘कानून व्यवस्था से ही चलेगा शासन’: सुरेन जालान
व्यवसायी सुरेन जालान ने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने चुनाव के बाद कहा था कि प्रदेश में भय का कानून नहीं चलेगा, शासन कानून-व्यवस्था के हिसाब से ही चलेगा। आज उसकी पहली झलक पूरे बंगाल ने देखी। प्रशासन के आदेश पर सभी मुस्लिम भाइयों ने अनुशासित तरीके से नमाज अदा की। सरकार ने नमाजियों की व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाया पानी, साफ-सफाई, ट्रैफिक और सुरक्षा, हर मोर्चे पर इंतजाम चाक-चौबंद थे।”
नमाजियों ने जताया सरकार का आभार
शांतिपूर्ण आयोजन से खुश मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सरकार और कानून-व्यवस्था का धन्यवाद किया। एक नमाजी ने कहा, “इतने बड़े त्यौहार पर जिस तरह से प्रशासन ने सहयोग किया, उससे हमें बहुत सुकून मिला। बिना किसी डर के हमने नमाज पढ़ी।”
‘यही है कुर्सी का सही इस्तेमाल’
सुरेन जालान ने आगे कहा, “इसे कहते हैं कुर्सी के अधिकार का सही दिशा में इस्तेमाल। नई सरकार राष्ट्रहित और प्रदेश के निर्माण की ओर बढ़ रही है। जब त्यौहार बिना किसी हिंसा, बिना किसी तनाव के गुजरते हैं, तो यह पूरे पश्चिम बंगाल के लिए शुभ संकेत है। उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह अमन-चैन का माहौल कायम रहेगा।”_
प्रशासन के मुताबिक, पूरे राज्य में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी गई थी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन कहीं भी बल प्रयोग की नौबत नहीं आई।















