‘इंडियन बैंक का बड़ा एक्शन: पूर्व बर्दवान में 19.74 लाख के बकाया पर जब्त हुई संपत्ति, कोर्ट के आदेश पर मिला फिजिकल पजेशन’
बर्दवान । पूर्व बर्दवान जिले में शुक्रवार को इंडियन बैंक ने बड़े डिफॉल्टरों पर शिकंजा कसते हुए कड़ी कार्रवाई की। सतगाछिया शाखा द्वारा बकाया ऋण मामले में कोर्ट के आदेश पर एक संपत्ति पर ‘फिजिकल पजेशन’ यानी भौतिक कब्जा ले लिया गया।
19.74 लाख बकाया, 2020 से था NPA
जानकारी के मुताबिक, सुभ्रत दे, मौसुमी दे एवं सौम्य दे के नाम पर इंडियन बैंक से लोन लिया गया था। इस खाते का CIF नंबर 30093702791 है। बैंक के अनुसार, इस खाते में मूलधन और ब्याज मिलाकर करीब 19.74 लाख रुपये बकाया हो चुका था। लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान न होने पर बैंक ने 23 दिसंबर 2020 को इस खाते को NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर दिया था।
CJM कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
बकाया वसूली के लिए इंडियन बैंक ने पूर्व बर्दवान के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) अदालत में Misc. Case No. 584/2024 दायर किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 11 अप्रैल 2025 को बैंक के पक्ष में आदेश जारी कर संपत्ति पर कब्जा लेने की अनुमति दी थी। उसी आदेश के आधार पर शुक्रवार को यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
रिसीवर और बैंक अधिकारी की मौजूदगी में कब्जा
कार्रवाई के दौरान कोर्ट द्वारा नियुक्त रिसीवर *अमित कुमार साव* मौके पर मौजूद रहे। इंडियन बैंक के अधिकृत अधिकारी *प्रवीण कुमार* की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इस दौरान SSG एसोसिएट के राजीव बनर्जी एवं उनकी टीम ने भी प्रशासनिक सहयोग किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
बैंकों की सख्ती का संदेश
गौरतलब है कि NPA खातों की वसूली के लिए बैंक अब सख्त रुख अपना रहे हैं। SARFAESI Act के तहत बैंक कोर्ट के आदेश से बंधक संपत्ति पर सीधा कब्जा ले सकते हैं। इंडियन बैंक की इस कार्रवाई को जिले के अन्य डिफॉल्टरों के लिए कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
बैंक प्रबंधन ने साफ किया है कि जो भी खाताधारक समय पर लोन नहीं चुकाएंगे, उनके खिलाफ इसी तरह कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।















