‘लालू यादव के आदेश पर TMC के लिए उतरी RJD’: वरिष्ठ अधिवक्ता नंद बिहारी यादव ने आसनसोल में की जनसभा, बोले- ‘दीदी को वोट, संविधान और बांग्ला अस्मिता की रक्षा’
आसनसोल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल भी खुलकर तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में उतर आया है। राजद सुप्रीमो *लालू प्रसाद यादव* के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता *नंद बिहारी यादव* ने शनिवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 55 में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
‘लालू जी का निर्देश, TMC को समर्थन विचारधारा के अनुरूप’
जनसभा में नंद बिहारी यादव ने कहा, _”राजद सुप्रीमो, पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा, धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान के रक्षक माननीय लालू यादव जी के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देना हमारी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांत के अनुरूप है।”_
‘घर-घर जाकर दीदी के लिए मांग रहे वोट’
उन्होंने बताया कि पूरे बंगाल में जहां भी राजद की मौजूदगी है, वहां पार्टी नेता-कार्यकर्ता तृणमूल उम्मीदवारों को जिताने के लिए प्रचार कर रहे हैं। _”हम घर-घर जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि भारत के संविधान, बंगाल के नागरिकों, बांग्ला भाषा और भारती सभ्यता-संस्कृति की रक्षा के लिए एक-एक वोट दीदी को दें।”
आसनसोल उत्तर से मंत्री मलय घटक के लिए अपील
इसी कड़ी में नंद बिहारी यादव ने आसनसोल उत्तर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता और बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री *मलय घटक* के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने तृणमूल के चुनाव चिह्न *’जोड़ा फूल’* पर बटन दबाकर मलय घटक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले राजद का यह खुला समर्थन शिल्पांचल में TMC के लिए मजबूती का संकेत माना जा रहा है।












