Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘रानीगंज में बीजेपी का कुनबा बढ़ा’: बलवंत पासवान की अगुवाई में 35 परिवारों ने थामा कमल, बोले- ‘परिवर्तन की उम्मीद से जुड़ रहे लोग’

रानीगंज ।  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रानीगंज में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। रानीगंज मंडल 2 क्षेत्र में स्थानीय नेता बलवंत कुमार पासवान के नेतृत्व में 35 परिवारों ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

बकसा रोड पर ‘परिवर्तन’ के नारे के साथ जॉइनिंग
अंडाल ब्लॉक के बकसा रोड स्थित 138 नंबर बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में इन परिवारों ने “परिवर्तन” के आह्वान के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विकास और बदलाव की उम्मीद से आ रहे लोग’
मौके पर बलवंत कुमार पासवान ने कहा, _”क्षेत्र में विकास और बदलाव की उम्मीद से लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। जनता अब काम चाहती है, सिर्फ वादे नहीं।”_ उन्होंने भरोसा जताया कि 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में जनता भाजपा को समर्थन देकर परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाएगी।

चुनाव से पहले बीजेपी को मनोवैज्ञानिक बढ़त
स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले एक साथ 35 परिवारों का जुड़ना रानीगंज विधानसभा में भाजपा की जमीनी स्थिति को मजबूत करने वाला संकेत है।

पहले चरण के मतदान से पहले शिल्पांचल में दलबदल और नए लोगों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे सियासी पारा और चढ़ गया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *