Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर में उमड़ा जनसैलाब’: टीएमसी के लिए टॉलीवुड क्वीन श्रबंती चटर्जी का मेगा रोड-शो, ‘खेला होबे’ के नारों से गूंजा इलाका

पांडवेश्वर । विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार को पांडवेश्वर की सड़कें जनसमुद्र में तब्दील हो गईं। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रबंती चटर्जी ने मेगा रोड-शो किया।

गायघाटा मोड़ से हरिपुर बाजार तक थमा इलाका
गायघाटा मोड़ से हरिपुर बाजार तक आयोजित इस रोड-शो में ऐसा हुजूम उमड़ा कि पूरा इलाका थम सा गया। एक खुली जीप में सवार होकर श्राबंती ने मुस्कुराते हुए प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के पक्ष में वोट की अपील की।

छतों-बालकनियों से निहारा, फूलों की बारिश
अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग घरों की छतों और बालकनियों पर जमा हो गए थे। रास्ते भर ‘खेला होबे’ के नारों और फूलों की बारिश के बीच रोड-शो निकला। समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था।

हरिपुर बाजार में ‘जनसमुद्र’ में बदला रोड-शो
हरिपुर बाजार पहुंचते ही यह रोड-शो जनसमुद्र में तब्दील हो गया। वहां कार्यकर्ताओं ने अबीर खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।

23 अप्रैल से पहले टीएमसी का शक्ति प्रदर्शन
पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान से ठीक पहले हुए इस मेगा शो को टीएमसी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। टॉलीवुड चेहरों की एंट्री से शिल्पांचल की सियासत में ग्लैमर का तड़का भी लग गया है और सियासी पारा और चढ़ गया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *