‘भीषण गर्मी में राहत की बूंद’: आसनसोल संस्कार की मोबाइल प्याऊ सेवा शुरू, टोटो से रोज बांटेंगे आमपन्ना-शरबत, 6.5 साल से 200 लोगों को करा रहे भोजन
आसनसोल । तपती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए आसनसोल संस्कार संस्था ने इस साल भी अपनी मोबाइल प्याऊ सेवा शुरू कर दी है। संस्था के सदस्य टोटो के माध्यम से शिल्पांचल के हर कोने में पहुंचकर लोगों को ठंडा शीतल जल पिलाएंगे।
रोज बदलेगा मेन्यू: कभी आमपन्ना, कभी शरबत
संस्था ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को राहत देने के लिए यह सेवा शुरू की गई है। नित्य प्रतिदिन कभी आमपन्ना, कभी शरबत तो कभी अन्य शीतल पेय वितरित किए जाएंगे। यह पुण्य कार्य लगातार दो महीने तक पूरे शिल्पांचल में चलेगा।
6.5 साल से 200 लोगों को रोज भोजन
आसनसोल संस्कार सिर्फ गर्मी में प्याऊ तक सीमित नहीं है। संस्था पिछले 6.5 सालों से प्रतिदिन लगभग 200 जरूरतमंदों को भोजन भी करा रही है और यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। संस्था का मूल मंत्र है।’मानव सेवा परम धर्म’।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
मोबाइल प्याऊ सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, सचिव अंकित खेतान, कोषाध्यक्ष मयंक लाडसारिया के साथ अरविंद साव, विवेक प्रसाद वर्णवाल, सतीश सेठ, श्रवण अग्रवाल, विशाल केड़िया, करण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दीपक भगत, अनूप चौधरी, सत्यजीत बागड़ी, ममता बागड़िया, मनीषा अग्रवाल समेत कई सदस्यों ने सहयोग किया।
गर्मी में सड़क पर काम करने वाले मजदूरों, रिक्शा चालकों और आम राहगीरों के लिए यह सेवा किसी संजीवनी से कम नहीं है।












