Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में इस्कॉन की भव्य रथयात्रा: मंत्री अग्निमित्रा पाल भक्तों संग झूमीं, ‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से गूंजा शहर

आसनसोल। भक्ति, आस्था और उत्साह का संगम। इस्कॉन द्वारा आयोजित आसनसोल की भव्य रथयात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा का केंद्र बनी। गुरुवार को आसनसोल बुधा पीएनटी मैदान से निकली रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरे शहर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ के साथ एक अद्भुत भक्तिमय माहौल बन गया।

हरिनाम संकीर्तन में लीन हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
इस पावन आयोजन की सबसे खास झलक तब देखने को मिली जब पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं। जैसे ही “हरे कृष्ण, हरे राम” के कीर्तन से पूरा माहौल गूंज उठा, मंत्री भी भक्ति में सराबोर हो गईं।

उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर तालियां बजाईं और कीर्तन की धुन पर नृत्य भी किया। मंत्री को आम लोगों के साथ इस तरह रच-बसकर भक्ति करते देख उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उनका स्वागत किया।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा, “रथयात्रा के इस पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ की लीला अद्भुत है। मैं महाप्रभु से प्रार्थना करती हूं कि वे हमारे राज्य और देश में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखें। सभी का कल्याण हो।”

गणमान्य लोग भी हुए शामिल
इस भव्य धार्मिक उत्सव में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, रानीगंज के पूर्व विधायक तापस बनर्जी, निगम के पूर्व चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद, समाजसेवी सह उद्योगपति विजय शर्मा, पवन गुटगुटिया सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस्कॉन के पदाधिकारियों ने बताया कि रथयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *