Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“NEET-UGC 2026 में लड़कियों ने मारी बाजी: 58% सफलता के साथ साबित की नारी शक्ति, महिला आरक्षण देशहित में जरूरी – सुरेन जालान”

आसनसोल। 2026 की NEET और UGC की परीक्षाएं सकुशल संपन्न होने के बाद आज उसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया। इस बार के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

परीक्षा में लगभग 22 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 11 लाख 21 हजार परीक्षार्थी सफल हुए हैं। सबसे गौरव की बात यह है कि सफल अभ्यर्थियों में 58% लड़कियां रहीं।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी सुरेन जालान ने कहा, “यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि भारत की नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अग्रसर हो रही है। बेटियों ने मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरी आशा है कि जिस तरह शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, उसी तरह भारत की राजनीति और प्रत्येक महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी महिला आरक्षण लागू होना देशहित के लिए अत्यंत सार्थक कदम होगा। मेरे विचार से पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में दायित्व निर्वाह करने की क्षमता अधिक होती है।”

सुरेन जालान ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम का फल है और आगे भी वे देश का नाम रोशन करें।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *