“अरण्य सप्ताह: आसनसोल की उमारानी गड़ाई स्कूल की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, ‘हरियाली बचाओ’ का दिया संदेश”
आसनसोल। “अरण्य सप्ताह” के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह आसनसोल की उमारानी गड़ाई महिला कल्याण स्कूल की ओर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली जीटी रोड स्थित रायमणि लेन में स्थित स्कूल परिसर से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल की टीचर-इन-चार्ज पापिया घोष सहित अन्य शिक्षिकाएं भी रैली में शामिल रहीं।
हाथों में पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाले प्लेकार्ड लिए छात्राएं गोधूली रोड और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करती हुईं पुनः स्कूल पहुंचीं, जहां रैली का समापन हुआ।
14 से 20 जुलाई तक चलेगा अरण्य सप्ताह
स्कूल की टीआईसी पापिया घोष ने बताया, _”14 जुलाई से अरण्य सप्ताह शुरू हुआ है जो 20 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए क्विज और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि हरियाली बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही इस रैली का आयोजन किया गया है।
रैली के दौरान छात्राओं ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “हरियाली ही है जिंदगानी” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।














