“आसनसोल में नाबालिग रितिक रुज की हत्या से आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम, कड़ी सजा की मांग”
आसनसोल । नाबालिग रितिक रुज की बेरहमी से हत्या के बाद आसनसोल में तनाव का माहौल है। घटना से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
सूचना मिलते ही ACP अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन स्थल पर भाजपा नेता अंकुर रॉय भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि न्याय कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होना चाहिए और जो भी इस जघन्य अपराध में शामिल हैं उन्हें कानून के तहत सबसे कठोर सजा मिलनी चाहिए।
नाबालिग की हत्या की खबर से पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के लिए त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।















