Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“हनीट्रैप वाली महिला साथी झारखंड से धराई: संदिग्ध जैश आतंकी हामिम मंडल की करीबी अर्पिता सरकार गिरफ्तार, ISI कनेक्शन से मचा हड़कंप”

बर्दवान । बंगाल STF ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। बर्दवान से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी हामिम मंडल की महिला सहयोगी अर्पिता सरकार को STF ने झारखंड के साहिबगंज से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।

जांच एजेंसियों का दावा है कि अर्पिता और हामिम मिलकर एक संगठित नेटवर्क चला रहे थे। अर्पिता का काम हनीट्रैप के जरिए अधिकारियों और नेताओं को फंसाकर गोपनीय जानकारी निकालना था।

कैसे पहुंची STF अर्पिता तक
शुक्रवार को ही STF ने बर्दवान के *रेनेसां कॉम्प्लेक्स* से हामिम मंडल को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 14 दिन की STF रिमांड पर भेजा है।

हामिम से पूछताछ में ही अर्पिता का नाम सामने आया। इसके बाद STF की टीम तुरंत झारखंड पहुंची और साहिबगंज में छापेमारी कर अर्पिता को हिरासत में ले लिया। उसे बर्दवान थाने लाया गया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या था अर्पिता का रोल
STF सूत्रों के मुताबिक अर्पिता को “जाल” के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। उसका टारगेट वरिष्ठ अधिकारी, नौकरशाह और बड़े राजनीतिक नेता थे। शारीरिक संबंधों का झांसा देकर उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल करना ही उसका मुख्य “असाइनमेंट” था।

ISI कनेक्शन और शुभेंदु की रेकी
इस केस में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एंगल सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।

जांच में पता चला है कि पूर्व बर्दवान के कुसुमग्राम का रहने वाला हामिम, हावड़ा में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में काम करने की आड़ में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां चला रहा था। उसके लैपटॉप और मोबाइल से खुलासा हुआ कि वह भाजपा और RSS के कई बड़े नेताओं की निगरानी कर रहा था।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जांचकर्ताओं का दावा है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी उसके निशाने पर थे। हामिम ने न्यूटाउन में शुभेंदु के आने-जाने के रास्ते की रेकी भी की थी।

इस पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आए हैं।

फिलहाल STF दोनों के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है ताकि इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

 

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *