“गुड न्यूज़! पूर्व रेलवे की 32 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेगा ‘मिनी पेंट्री कार’, यात्रियों को अब ट्रेन में ही मिलेगा ब्रेकफास्ट-भोजन”
कोलकाता/आसनसोल । लंबे समय से यात्रियों की मांग के बाद पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब आम मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी वंदे भारत जैसी सुविधा मिलेगी। पूर्व रेलवे ने 32 ट्रेनों में ‘मिनी पेंट्री कार’ लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि यात्रियों को सफर के दौरान खान-पान की बेहतर और सस्ती सुविधा देने के लिए ये कदम उठाया गया है।
वेंडरों की मनमानी पर लगेगा लगाम
अभी तक कई छोटी और मध्यम दूरी की ट्रेनों में पेंट्री कार नहीं होने से यात्रियों को वेंडरों से महंगे दाम पर खाना खरीदना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने इन 32 महत्वपूर्ण ट्रेनों को चिन्हित किया है।
नए नियम के तहत टेंडर लेने वाली एजेंसी को रेलवे द्वारा तय रेट पर ही बेस्ट क्वालिटी का ब्रेकफास्ट और भोजन देना होगा।
4 मंडलों को मिला आदेश
पूर्व रेलवे ने इस संबंध में हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा चारों मंडलों को पत्र भेज दिया है। जल्द ही इन ट्रेनों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मंडलवार ट्रेनों की लिस्ट:
1. हावड़ा मंडल – 9 ट्रेनें
– हावड़ा अग्निबीना एक्सप्रेस
– हावड़ा शहीद एक्सप्रेस
– हावड़ा गढ़बीता एक्सप्रेस
– हावड़ा कवि गुरु एक्सप्रेस
– हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस
– हावड़ा मयूराक्षी एक्सप्रेस
– हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस
– हावड़ा-सूरी हूल एक्सप्रेस
2. सियालदह मंडल – 15 ट्रेनें
– सियालदह दार्जिलिंग मेल
– कोलकाता-हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस
– सियालदह पदातिक एक्सप्रेस
– आसनसोल सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस
– सियालदह भागीरथी एक्सप्रेस
– कोलकाता-धनो धन्ये एक्सप्रेस
– कोलकाता-साप्ताहिक जयनगर एक्सप्रेस
– कोलकाता एक्सप्रेस
– कोलकाता गौड़ एक्सप्रेस
– कोलकाता-मिथिलांचल एक्सप्रेस
– कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस
– कोलकाता-तेभागा एक्सप्रेस
– सियालदह-हाटे बाजार एक्सप्रेस
– सियालदह-रामपुरहाट मां तारा एक्सप्रेस
– सियालदह-उत्तरबंगा एक्सप्रेस
3. आसनसोल मंडल – 3 ट्रेनें
– आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस
– आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस
– आसनसोल-हल्दिया एक्सप्रेस
4. मालदा मंडल – 5 ट्रेनें
– मालदा-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
– वनांचल एक्सप्रेस
– मालदा-पीएनबी एक्सप्रेस
– जनसेवा एक्सप्रेस
– मालदा टाउन एक्सप्रेस
क्या होगा फायदा?
रेलवे का कहना है कि मिनी पेंट्री लगने से यात्रियों को अब साफ-सुथरा और तय दाम पर खाना मिलेगा। इससे न सिर्फ यात्री सुविधा बढ़ेगी बल्कि राजस्व में भी इजाफा होगा।














