“आसनसोल में गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प: ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान’ का शुभारंभ, विधायक समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल”
आसनसोल । नशे के खिलाफ देशव्यापी मुहिम को नई ताकत देते हुए “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान” का लॉन्च समारोह मंगलवार को आसनसोल में धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग और नशा मुक्त भारत अभियान द्वारा संयुक्त रूप से Brahma Kumaris, Green View Park, Mohishila Colony में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 
जनप्रतिनिधि और गणमान्य हुए शामिल
लॉन्च समारोह में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, सचिन राय, नरेश अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।
“10 करोड़ का लक्ष्य, एक ऐतिहासिक कदम”
आयोजकों ने कहा कि यह अभियान “10 करोड़ नशामुक्त भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम” है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं और आम नागरिकों को नशे की लत से बचाकर स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई – “आइए, हम सब मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”
4 संकल्पों पर रहा जोर
समारोह में नशा मुक्त समाज के लिए 4 प्रमुख संकल्पों पर विशेष फोकस किया गया:
1. जागरूक नागरिक सशक्त समाज – नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना
2. नशा छोड़ें जीवन जोड़ें – नशे की लत छुड़ाकर जीवन बचाना
3. योगी जीवन अपनाएं स्वस्थ जीवन पाएं – योग और ध्यान से स्वस्थ जीवनशैली अपनाना
4. हम सबका संकल्प नशा मुक्त भारत – सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा लेना
कार्यक्रम के दौरान योग, ध्यान और प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया।
अभियान का मूल मंत्र
पूरे अभियान का स्लोगन है – “नशा मुक्त भारत – सुखी, स्वस्थ और समृद्ध भारत”
ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग की ओर से जानकारी दी गई कि इस महाभियान के तहत देश भर में 10 करोड़ लोगों से नशा न करने की प्रतिज्ञा ली जाएगी। आसनसोल का यह कार्यक्रम उसी राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत है।














