“रानीगंज: आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ 1 व्यक्ति को दबोचा, यात्री_सुरक्षा_अभियान के तहत कार्रवाई”
रानीगंज। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे यात्री_सुरक्षा_अभियान के तहत आरपीएफ रानीगंज पोस्ट ने बड़ी कार्रवाई की है।
04.08.2026 को रानीगंज पोस्ट की टीम ने नियमित जांच के दौरान चोरी का मोबाइल फोन रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद मोबाइल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित सरकारी रेलवे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त आरपीएफ
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ आसनसोल मंडल ने बताया कि यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रेनों व स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है।आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ हेल्पलाइन 139 या 182 पर कॉल कर सकते हैं।














