Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस: मंत्री अग्निमित्रा पाल बोलीं – ‘पहले वोट बैंक बने, अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे आदिवासी

आसनसोल । अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को आसनसोल के रवींद्र भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी को-ऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से किया गया था।

इस मौके पर राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ अखिल भारतीय आदिवासी महिला समिति की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग भी मौजूद थे।

पहले शोषण हुआ, अब सम्मान मिलेगा”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए राज्य सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछले शासन में आदिवासियों का सिर्फ इस्तेमाल किया गया। उन्हें केवल वोट बैंक समझा गया, लेकिन धरातल पर विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।”

“3 महीने में लिए गए कई बड़े फैसले
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया, “मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सत्ता संभालने के महज तीन महीनों में ही आदिवासी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।”

अग्निमित्रा पाल ने भरोसा जताया कि इन फैसलों से आने वाले समय में आदिवासी समुदाय के विकास को नई गति मिलेगी और वे देश के विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, नृत्य और परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने सरकार की योजनाओं की सराहना की।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *